आखिर सिद्धार्थ मल्होत्रा और किआरा आडवाणी शादी के बंधन में बंध जायेंगे।
जी हां दोस्तों, इसी फरवरी की ४ से ६ तारीख तक सिद्धार्थ मल्होत्रा और किआरा आडवाणी का शादी समारोह शुरू होगा, लेकिन आखिर बात शादी तक पहुंची कैसे, तो चलिए बताते है!
यह सब 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुआ, जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने ऑनस्क्रीन रोमांस किया। राता लम्बिया गाने से पॉपुलर हुई ये जोड़ी ने दर्शको और इन दोनों को भी प्यार के जाल में फसा लिया।
वैसे हालही ही में करन जोहर का शो "कॉफ़ी विथ करन में सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बारे में पूछा गया लेकिन सिद्धार्थ ने शादी की बातो को ज्यादा डिटेल्स में न बताते हुए, बस इतना ही कहा की "मैंने हमेशा शादी की संस्था में विश्वास किया है, क्योंकि मैंने घर में एक खूबसूरत शादी देखी है और मैं अपने जीवन में यह देखता हूं, लेकिन मैं कॉफी विद करन पर कुछ भी प्रकट नहीं करना चाहता हूं। इसी सवाल पर किआरा को भी चिढ़ाते हुए करन ने कहा "जो भी हो आप जिससे भी शादी करना चाहते हैं, हम आशा करते हैं कि आप उससे शादी करेंगे जो हमें लगता है कि आप शादी कर रहे हैं, लेकिन हमें आमंत्रित किया जाएगा, है ना?" इस पर किआरा ने कहा, 'बेशक आप सभी होंगे।'
बतादे की शादी जैसलमेर पैलेस होटल में होगी, और इस शादी को ज्यादा से ज्यादा प्राइवेट रखा जायेगा ऐसे कहा रहा है इसलिए यहाँ की सिक्योरिटी की भी हाई व्यवस्था की जा रही है, हालाँकि इस शादी में बॉलीवुड के नामी कलाकार भी मौजूद रहेंगे।
हम कामना करते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वैवाहिक जीवन सुखद रहे।




Post a Comment