एशियाई गेम्स के पहलेही विनेश फोगाट बाहर
एशियाई गेम्स २०२३ में अब विनेश फोगाट हिस्सा नहीं ले पायेगी, इसकी वजह सामने आई है की यह महिला रेसलर चोटिल होने के वजह से सहभाग नहीं ले पायेगी यह जानकारी खुद विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा साझा की है।
विनेश फोगाट को एशियाई गेम्स में डायरेक्ट एंट्री मिल चुकी थी लेकिन मंगलवार के दिन उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये घुटने में आई चोट के वजह से हांगझोउ में होनेवाले एशियाई गेम्स में भाग नहीं ले पायेगी यह जारी कर दिया।
विनेश फोगाट ने लिखा मैं एक बेहद बुरी खबर देना चाहती हु के दो दिन पहले १३ अगस्त को प्रैक्टिस के दरम्यान मेरा बाया घुटना चोटिल हो चूका है, हालाँकि स्कैन और परीक्षणों के बाद डॉक्टर्स ने कहा इसका इलाज सिर्फ ऑपरेशन द्वारा किया जा सकता है। आगे विनेश ने कहा की "मेरा १७ अगस्त को मुंबई में ऑपरेशन है। मैंने जकार्ता में २०१८ में भारत के लिए गोल्ड मैडल जीता था और मेरा सपना उसे फिरसे जितना था लेकिन दुर्भाग्यवश अब चोट के वजह से मैं इन खेलो में भाग नहीं ले पाऊँगी इस बात के लिए मुझे खेद है। मैं अपने समर्थों के से आवेदन करना चाहती हु की आपका समर्थन और प्यार हमेशा बनाये रखे जिससे मैं जल्द से जल्द वापसी कर सकू और पेरिस ओलिंपिक के लिए तैयार हो सकू। आपका समर्थन मुझे हमेशा मजबूत बनाये रखेगा"।
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 15, 2023
Tags: Vinesh Phogat, Asian Games, Wrestler Vinesh Phogat, Hangzhou, games 2023, vinesh phogat news, vinesh phogat wrestling, vinesh phogat latest news

Post a Comment